Monday, October 19th, 2026

एमएसएमई मंत्री सखलेचा का दौरा कार्यक्रम

 भोपाल

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा 10 जनवरी को शाम 4 बजे जावद जिला नीमच से इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे। सखलेचा रात 9 बजे इंदौर में वार्षिक सम्मेलन एवं उद्योगपति सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे।

सखलेचा 11 जनवरी को सुबह इंदौर से नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे। वे नई दिल्ली में सुबह 11 बजे केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बीएचईएल के चेयरमेन के साथ बैठक में शामिल होंगे। सखलेचा रात में भोपाल लौटेंगे।

 

#ओमप्रकाश सखलेचा

Source : Agency

पाठको की राय